दुनिया

Eiffel Tower Fire: फ्रांस के एफिल टॉवर में आग, पेरिस के ऐतिहासिक स्थल से लोगों को निकाला गया

Eiffel Tower Fire News: पेरिस में मौजूद एफिल टॉवर पर आग लगने की सूचना सामने आई है, बताया जा रहा है कि क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर वहां लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी।

Image

एफिल टॉवर पर आग लगने की खबर सामने आई

Photo : iStock

Eiffel Tower Fire News: क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर एक बड़ी खबर सामने आई यहां फ्रांस की राजधानी पेरिस में मौजूद एफिल टॉवर पर आग लगने की खबर सामने आई है, क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर वहां लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी, करीब 1200 लोगों को निकाला गया है।

एफिल टावर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे टावर को खाली कराया गया, बताया जा रहा है कि टावर की लिफ्ट में आग लगी थी, जिसके बाद पूरे टावर को खाली कराना पड़ा साथ ही टावर पर मौजूद पर्यटकों को ऐतिहासिक स्थल से दूर ले जाया गया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि टावर का रखरखाव करने वाली कंपनी के मुताबिक अलार्म एलिवेटेड पावर रेल में शॉर्ट सर्किट की वजह से बजा था। शॉर्ट सर्किट के बाद अलार्म बजने लगा इसके बाद सुरक्षा प्रक्रियाओं के मुताबिक एफिल टावर को खाली करा लिया गया।

एफिल टॉवर पेरिस के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक

गौर हो कि एफिल टॉवर पेरिस के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक है और पर्यटकों के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। हर दिन लगभग 25,000 पर्यटक एफिल टॉवर देखने आते हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article