Finland बना NATO सदस्यः पुतिन के लिए झटका, काम नहीं आईं धमकियां

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 4, 2023, 06:32 PM IST

फिनलैंड के पड़ोसी रूस ने चेताया है कि अगर नाटो अपने 31वें सदस्य राष्ट्र के क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक या उपकरण तैनात करेगा तो वह फिनलैंड की सीमा के पास अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत करेगा।

Finland NATO Membership: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं है। मामला नाटो से जुड़ा है। रूस की पुरजोर कोशिशों और धमकियों के बावजूद फिनलैंड मंगलवार (चार अप्रैल, 2023) को दुनिया के सबसे बड़े सुरक्षा गठबंधन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सदस्य बन गया, जिसे लेकर रूस ने एक बार फिर उसे चेताया था।

Finland to Become NATO Member

फिनलैंड आज बनेगा नाटो का सदस्य

रूस ने दी नाटो को चेतावनी

फिनलैंड के पड़ोसी रूस ने चेताया है कि अगर नाटो अपने 31वें सदस्य राष्ट्र के क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक या उपकरण तैनात करेगा तो वह फिनलैंड की सीमा के पास अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत करेगा। रूस पहले भी इस तरह की चेतावनियां दे चुका है। यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से ही फिनलैंड लगातार नाटो में आने की जद्दोजहद में था और उसने पिछले साल फरवरी में युद्ध छिड़ने के बाद ही नाटो का सदस्य बनने के लिए आवेदन कर दिया था।

End of Feed