दुनिया

फिजी के प्रधानमंत्री राबुका तीन दिवसीय दौरे पर आए भारत, इन मुद्दों पर होगी चर्चा; MEA ने दी जानकारी

Fiji: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का बॉस बताने वाले फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। वह रविवार को दिल्ली पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने उनका स्वागत किया। फिजी के प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी सुलुएती राबुका भी हैं। प्रतिनिधिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री रातू अटोनियो लालबालावु और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

Image

फिजी के प्रधानमंत्री राबुका तीन दिवसीय भारत यात्रा पर (ANI)

Photo : ANI

Sitiweni Ligamamada Rabuka: फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी लिगामामाडा राबुका व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। दक्षिण प्रशांत देश के प्रधानमंत्री के रूप में राबुका की यह पहली भारत यात्रा है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने फिजी के नेता का यहां हवाई अड्डे पर स्वागत किया। फिजी के नेता के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसमें फिजी के स्वास्थ्य मंत्री रातू अटोनियो लालबालावु और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राबुका के बीच सोमवार को व्यापक वार्ता होगी। वह राबुका के सम्मान में दोपहर के भोज की भी मेजबानी करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में भारत-फिजी साझेदारी को और गहरा करेगी। फिजी समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्र है। दोनों देशों के सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत हैं। भारत और फिजी के बीच संबंध 1879 में शुरू हुए जब ब्रिटेन सरकार भारतीय मजदूरों को अनुबंध प्रणाली के तहत फिजी ले गई थी। राबुका की भारत यात्रा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फिजी यात्रा के एक साल बाद हो रही है। भारत द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री राबुका की यात्रा भारत और फिजी के बीच दीर्घकालिक और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है। इसमें कहा गया कि यह यात्रा सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा हमारे लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को और गहरा करने की दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article