पाकिस्तान: पेशावर FC मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों और तीन हमलावरों की मौत

पेशावर कैपिटल सिटी के पुलिस अधिकारी डॉ. मियां सईद अहमद ने कहा कि एफसी मुख्यालय पर हमला हुआ है। हम जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। क्या है अपडेट जानिए....

FC headquarters in Peshawar under attack: पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को एक अर्द्धसैनिक बल के मुख्यालय पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक ‘फ्रंटियर कांस्टेबुलरी’ (एफसी) मुख्यालय पर सुबह-सुबह हुए हमले में तीन आतंकवादी भी मारे गए।

Peshwar blast

पेशावर FC हेडक्वार्टर पर आत्मघाती हमला

हमलावर ने गेट पर विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया

खबर के अनुसार एक हमलावर ने गेट पर विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया और इसके बाद आतंकवादियों ने इमारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वे मारे गए। इसमें कहा गया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकवादियों के सफाए के लिए अभियान जारी है। इससे पहले पेशावर कैपिटल सिटी के पुलिस अधिकारी मियां सईद अहमद ने ‘डॉन’ को बताया कि मुख्यालय पर हमला हुआ है और इलाके को घेर लिया गया है। घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।

End of Feed