दुनिया

पाकिस्तान में परमाणु ऊर्जा विभाग के पास विस्फोट होने की खबर, दूर तक सुनाई पड़ी आवाज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2023, 04:59 PM IST

Explosion in Pakistan : बताया गया कि विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि इसकी आवाज वहां से 50 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट की यह घटना बलूचिस्तान एवं खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो आत्मघाती हमलों के कुछ दिन बाद हुई है। इन आत्मघाती विस्फोटों में कम से कम 65 लोगों की मौत हुई। ये दोनों विस्फोट कुछ घंटों के अंतराल पर हुए।

Image

डेरा गाजी खान में हुआ विस्फोट। -प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Explosion in Pakistan : पाकिस्तान के डेरा गाजी खान इलाके में शुक्रवार को भीषण विस्फोट होने की खबर है। खास बात यह है कि विस्फोट जिस स्थान पर हुआ है वहां से परमाणु ऊर्जा विभाग का कार्यालय करीब है। हालांकि, इस खबर की अभी पुष्टि होनी बाकी है। मीडिया रिपोर्टों में विस्फोट होने का दावा किया गया है।

50 किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी आवाज

बताया गया कि विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि इसकी आवाज वहां से 50 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट की यह घटना बलूचिस्तान एवं खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो आत्मघाती हमलों के कुछ दिन बाद हुई है। इन आत्मघाती विस्फोटों में कम से कम 65 लोगों की मौत हुई। ये दोनों विस्फोट कुछ घंटों के अंतराल पर हुए।

पाकिस्तान में लगातार हो रहे विस्फोट

बलूचिस्तान में विस्फोट एक मस्जिद के करीब हुआ। यहां आत्मघाती हमलावर ने एक जुलूस के समीप खुद को उड़ा लिया। यहां लोग पैगंबर मोहम्मद की जयंती पर जुलूस निकालने के लिए जुटे थे। खैबर पख्तूनख्वा में भी आत्मघाती विस्फोट एक मस्जिद के पास हुआ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article