दुनिया

​फ्रांस के मार्सिले में रूसी दूतावास के पास विस्फोट, कोई हताहत नहीं

Explosion near Russian consulate in Marseille : फ्रांस के मार्सिले में रूसी दूतावास के पास विस्फोट होने की खबर है। रशियन टीवी ने रिपोर्टों के हवाले से कहा है कि इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Image

मार्सिले में रूसी दूतावास के पास विस्फोट।

Explosion near Russian consulate in Marseille : फ्रांस के मार्सिले में रूसी दूतावास के पास विस्फोट होने की खबर है। रशियन टीवी ने रिपोर्टों के हवाले से कहा है कि इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस विस्फोट के बाद दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रूस ने इस विस्फोट की तुरंत जांच करने की मांग की है। मास्को ने इसे आतंकवादी हमले जैसा बताया है।

मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां पहुंचीं

इस विस्फोट पर रूसी विदेश विभाग की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि यह एक आतंकवादी हमले जैसा लगता है। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर दमकल की करीब 30 गाड़ियां पहुंचीं। रूस की समाचार एजेंसी TASS ने फ्रांस के बीएफएमटीवी का हवाले से कहा कि इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना की तुरंत जांच करे फ्रांस

रिपोर्ट के मुताबिक अज्ञात लोगों ने दूतावास के गार्डन में दो मोलोटोव कॉकटेल्स फेंके होंगे। विस्फोट वाले स्थल के पास चोरी हुई एक कार भी पाई गई है। जाखारोवा ने कहा कि रूस इस हमले की तुरंत और विस्तृत जांच की मांग करता है। इस विस्फोट के बाद फ्रांस को अपने यहां रूसी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ानी चाहिए।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article