Taiwan Blast: ताइवान के एक डिपार्टमेंट स्टोर में गुरुवार को अचानक हुए ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य 10 घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विस्फोट ताइचुंग शहर में शिन कोंग मित्सुकोशी डिपार्टमेंट स्टोर की 12वीं मंजिल पर स्थित फूड कोर्ट में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 10 में से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
सड़कों पर बिखरा मलबा
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए जिन 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनमें से चार की हालत नाजुक है। घटनास्थल पर कई अग्निशमन कर्मियों को तैनात किया गया है। विस्फोट में इमारत के बाहरी हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और मलबे के टुकड़े सड़कों पर बिखरे पाए गए।ताइचुंग के ‘डिप्टी मेयर’ चेंग चाओ-सिन ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि धमाका संभवतः गैस विस्फोट के कारण हुआ है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
