दुनिया

इंडोनेशिया में सैन्य गोला-बारूद गोदाम में विस्फोट, 13 लोगों की गई जान; कई अन्य घायल

Indonesia: इंडोनेशिया के 'वेस्ट जावा' प्रांत में गोला-बारूद के निस्तारण के दौरान हुए विस्फोट में चार सैनिकों समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

Image

इंडोनेशिया में गोला-बारूद के निस्तारण के दौरान विस्फोट, 13 लोगों की मौत

Photo : iStock

Indonesia: इंडोनेशिया के 'वेस्ट जावा' प्रांत में सोमवार को प्रयोग की समयावधि बीत चुके गोला-बारूद के निस्तारण के दौरान हुए विस्फोट में चार सैनिकों समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इंडोनेशिया के सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल क्रिस्टोमी सियानतुरी ने बताया कि इंडोनेशिया के सैनिक गरुत जिले के सागरा गांव में पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में एक सैन्य गोदाम केंद्र में रखे अनुपयोगी और प्रयोग की समयावधि बीत चुके गोला-बारूद का निस्तारण कर रहे थे उस दौरान ही अचानक विस्फोट हो गया।

सियानतुरी ने बताया कि इस विस्फोट में नौ नागरिक और चार सैन्यकर्मी मारे गए हैं तथा कई अन्य लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। सियानतुरी ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article