Indus Waters Treaty suspend:पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलम्बित करने के भारत के फैसले को 'जल युद्ध' (water warfare) और अवैध कदम बताया है। इस कदम को कानूनी रूप से चुनौती देने की कसम खाते हुए पाकिस्तान ने कहा कि भारत विश्व बैंक जैसे वैश्विक संगठनों से जुड़ी संधि से एकतरफा बाहर नहीं निकल सकता।
सिंधु जल संधि निलम्बन पर बौखलाया पाकिस्तान
पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री अवैस लेघारी ने ट्वीट किया, 'भारत द्वारा सिंधु जल संधि को लापरवाही से निलम्बित करना जल युद्ध है; यह एक कायरतापूर्ण, अवैध कदम है। हर बूँद हमारे अधिकार में है और हम कानूनी, राजनीतिक और वैश्विक रूप से पूरी ताकत से इसकी रक्षा करेंगे।'
ये भी पढ़ें- Pakistan Missile Test: भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, अब कराची तट पर करने जा रहा मिसाइल टेस्ट, समझें मायने
मंत्री की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान की शीर्ष सुरक्षा संस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) ने पहलगाम के पर्यटन केंद्र में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा देश के खिलाफ उठाए गए कदमों का आकलन करने के लिए एक बैठक की। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। भारत के कदम इस बात का संकेत देते हैं कि वह इस नरसंहार के लिए अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान को जिम्मेदार मानता है।
