खाली करो, खाली करो, उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट पर जापान ने क्यों जारी की चेतावनी

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 13, 2023, 08:19 AM IST

North Korea Ballistic Missile Test: दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने ईस्ट सी(जापान) की तरफ बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किम जोंग उन ने किया बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट
  • ईस्ट सी में गिरने की संभावना लेकिन जापान का इनकार
  • दक्षिण कोरिया ने किया दावा

North Korea Ballistic Missile Test: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को खुद नहीं नहीं पता होगा कि वो क्या करने वाले हैं। बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को वो सामान्य परीक्षण मानते हैं। साउथ कोरिया के मुताबिक किम ने बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया है जो ईस्ट सी में जाकर गिरी। हालांकि जापान ने इनकार किया है। लेकिन होकैडो द्वीप में रहने वालों को जापान ने कहा कि जल्जी से इलाके को खाली करो, जल्दी से खाली करो, ईस्ट सी के तटों से दूर बने घरों या बंकरों में शरण ले लो।

Ballistic Missile Test, North Korea, Japan, Kim Jong Un

उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

पहले चेतावनी, फिर इनकार

जापान का कहना है कि उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई मिसाइल के होकैडो या उसके पास गिरने की अब कोई संभावना नहीं है। उत्तर कोरिया द्वारा एक अनिर्दिष्ट बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के तुरंत बाद अलर्ट जारी करने के बाद जापानी पक्ष से स्पष्टीकरण आया है। हालांकि जापान सरकार ने चेतावनी दी थी कि उत्तर कोरिया द्वारा गुरुवार को छोड़ी गई कई मिसाइल से होकैडो द्वीप के लिए खतरा हो सकता है। प्योंगयांग द्वारा मिसाइल प्रक्षेपण के बाद जापान के पीएमओ ने लिखा कि जानकारी इकट्ठा करने और उसका विश्लेषण करने के लिए अधिकतम प्रयास समर्पित करेंऔर जनता को जल्द से जल्द पर्याप्त जानकारी मुहैया कराएं। इसके साथ ही विमान जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

End of Feed