North Korea Ballistic Missile Test: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को खुद नहीं नहीं पता होगा कि वो क्या करने वाले हैं। बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को वो सामान्य परीक्षण मानते हैं। साउथ कोरिया के मुताबिक किम ने बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया है जो ईस्ट सी में जाकर गिरी। हालांकि जापान ने इनकार किया है। लेकिन होकैडो द्वीप में रहने वालों को जापान ने कहा कि जल्जी से इलाके को खाली करो, जल्दी से खाली करो, ईस्ट सी के तटों से दूर बने घरों या बंकरों में शरण ले लो।
पहले चेतावनी, फिर इनकार
जापान का कहना है कि उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई मिसाइल के होकैडो या उसके पास गिरने की अब कोई संभावना नहीं है। उत्तर कोरिया द्वारा एक अनिर्दिष्ट बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के तुरंत बाद अलर्ट जारी करने के बाद जापानी पक्ष से स्पष्टीकरण आया है। हालांकि जापान सरकार ने चेतावनी दी थी कि उत्तर कोरिया द्वारा गुरुवार को छोड़ी गई कई मिसाइल से होकैडो द्वीप के लिए खतरा हो सकता है। प्योंगयांग द्वारा मिसाइल प्रक्षेपण के बाद जापान के पीएमओ ने लिखा कि जानकारी इकट्ठा करने और उसका विश्लेषण करने के लिए अधिकतम प्रयास समर्पित करेंऔर जनता को जल्द से जल्द पर्याप्त जानकारी मुहैया कराएं। इसके साथ ही विमान जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
अमेरिका से तनाव बढ़ने की आशंका
योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि मंगलवार को तनाव बढ़ गया क्योंकि उत्तर में राज्य के मीडिया ने दावा किया कि नेता किम जोंग-उन ने अपने देश की सैन्य शक्ति को और अधिक व्यावहारिक और आक्रामक तरीके से मजबूत करने का आह्वान किया था।इसके अलावा जापान सरकार ने कहा कि उत्तर कोरियाई मिसाइल जापान की ओर बढ़ सकती है क्योंकि सियोल और वाशिंगटन के साथ बढ़ते तनाव के बीच प्योंगयांग ने पूर्वी सागर में एक अनिर्दिष्ट मिसाइल दागी थी।एनएचके वर्ल्ड ने बताया कि जापान ने चेतावनी दी है कि होक्काइडो प्रीफेक्चर या पास के पानी में उत्तर कोरियाई मिसाइल संभवतः गिर गई है।
