दिखने लगा अमेरिकी टैरिफ का असर, अब यूरोप ने भी कम कीमत वाले पैकेज के पोस्टल सेवा सर्विस पर लगाई रोक

शनिवार को यूरोप की डाक सेवाओं ने घोषणा की कि वे नए आयात शुल्कों को लेकर भ्रम की स्थिति के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका को कई पैकेजों की शिपमेंट निलंबित कर रही हैं। जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन और इटली की डाक सेवाओं ने कहा कि वे तुरंत प्रभाव से अमेरिका को अधिकांश माल भेजना बंद कर देंगी।

Shipment of Packages To US Suspend: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए अंधाधुंध टैरिफ का असर दिखने लगा है। संयुक्त राज्य अमेरिका में आने वाले कम मूल्य के पैकेजों पर टैरिफ शुल्क में छूट समाप्त होने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं इस नियम पर अधिक स्पष्टता की प्रतीक्षा में शिपिंग रोक रही हैं। "डे मिनिमिस" छूट के रूप में जानी जाने वाली इस छूट के तहत 800 डॉलर से कम मूल्य के पैकेजों को अमेरिका में शुल्क मुक्त आने की अनुमति है। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा गश्ती एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में इस छूट के तहत कुल 1.36 अरब पैकेज भेजे गए, जिनका मूल्य 64.6 अरब डॉलर था।

Tariff on packeges

कम कीमत वाले पैकेजों की डाक सेवाओं पर यूरोप ने लगाई रोक (AP)

कई पैकेजों की शिपमेंट निलंबित

शनिवार को यूरोप की डाक सेवाओं ने घोषणा की कि वे नए आयात शुल्कों को लेकर भ्रम की स्थिति के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका को कई पैकेजों की शिपमेंट निलंबित कर रही हैं। जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन और इटली की डाक सेवाओं ने कहा कि वे तुरंत प्रभाव से अमेरिका को अधिकांश माल भेजना बंद कर देंगी। फ्रांस और ऑस्ट्रिया भी सोमवार से ऐसा ही करेंगे। ब्रिटेन के रॉयल मेल ने कहा कि वह मंगलवार को अमेरिका को भेजे जाने वाले शिपमेंट को रोक देगा, ताकि शुल्क लागू होने से पहले उन पैकेजों को पहुंचने का समय मिल सके। उसने कहा कि यूनाइटेड किंगडम से आने वाले 100 अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के सामान - जिसमें मित्रों और परिवार को दिए जाने वाले उपहार भी शामिल हैं, पर 10% शुल्क लगेगा।

End of Feed