Khyber Pakhtunkhwa Encounter: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया। खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में सोमवार देर रात कम से कम नौ आतंकी ढेर हो गए। इस दौरान आठ सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई।
फाइल फोटो।
मुठभेड़ में दो कमांडर ढेर
सूत्रों ने बताया कि यह ऑपरेशन खैबर जिले के तिराह मैदान घाटी में चलाया गया था। इस ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी संगठन ‘लश्कर-ए-इस्लाम’ के दो मुख्य कमांडर भी मारे गए। साथ ही इस अभियान में सात सुरक्षाकर्मी और छह आतंकवादी घायल हुए हैं।
कई निवासियों के घायल होने की सूचना
बता दें कि सुरक्षाबलों ने कई घंटे तक यहां अभियान चलाया और तीन अलग-अलग बिंदुओं पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस अभियान में आसपास के क्षेत्रों के कुछ निवासी भी घायल हुए हैं।
इनपुटः भाषा
