Video: 'एक दिन हम सब मरेंगे...' मौत पर प्रवचन दे रहे पादरी पर गिरा विशाल क्रॉस, लाइव प्रार्थना सभा में गई जान

पादरी फादर पैट्रिसियो सांचेज मोलिनारी की लाइव प्रार्थना सभा के दौरान विशाल क्रॉस गिरने से मौत हो गई। हादसे से कुछ देर पहले वह जीवन और मृत्यु पर प्रवचन दे रहे थे। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

इक्वाडोर के गुआयाकिल में पादरी फादर पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी ने हादसे से कुछ ही पल पहले ही जीवन की नश्वरता (अस्थाई प्रकृति) के बारे में बात की थी। उन्होंने प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से अपील की थी कि वे अपना समय फोन पर कम बिताएं और ईश्वर तथा अपने प्रियजनों के साथ ज्यादा समय बिताएं।

Ecuador Priest Death

पादरी फादर पैट्रिसियो सांचेज मोलिनारी की विशाल क्रॉस गिरने से मौत

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इक्वाडोर में एक कैथोलिक पादरी की उस समय मौत हो गई, जब लाइव-स्ट्रीम हो रही प्रार्थना सभा (मास) के दौरान उनके पीछे टंगा एक बड़ा क्रॉस (ईसा मसीह का प्रतीक) उनके सिर के पिछले हिस्से पर आ गिरा। इससे कुछ ही पल पहले उन्होंने जीवन की नश्वरता पर उपदेश दिया था।

End of Feed