New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यहां 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में केरमाडेक द्वीप समूह था। जानकारी के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह करीब छह बजकर 11 मिनट पर आया।
न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके
बता दें, पिछले महीने भी न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। यहां 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र भी केरमाडेक द्वीप समूह था।
