दुनिया

भूकंप के झटकों से फिर दहला जापान, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2024, 03:16 PM IST

Japan Earthquake: समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, मंगलवार को आए भूकंप के बाद अभी तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि जापान सागर के तट पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।

Image

जापान में भूकंप

Photo : AP

Japan Earthquake: जापान बार-बार भूकंप के झटकों से कांप रहा है। मंगलवार को यहां एक बार फिर तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्कूल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, जापान के होंशू के पश्चिमी तट के पास दोपहर करीब 2:29 मिनट पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के बाद सरकारी अधिकारियों ने बताया है कि सुनामी की चेतावनी अभी नहीं जारी की गई है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप जापान सागर के तट पर आया, जिससे देश के उसी हिस्से में झटके महससू किए गए, जहां 1 जनवरी को शक्तिशाली भूकंप के बाद तबाही देखी गई थी। बता दें, भूकंप के कारण मध्य जापान के हिस्सों में काफी नुकसान हुआ था। यहां मरने वालों की संख्या 200 से अधिक हो गई है और 100 लोग अभी भी लापता हैं। यहां भूकंप के कारण काफी घरों को भी नुकसान हुआ था ।

एक जनवरी से लगातार कांप रही जापान

बता दें, जापान में एक जनवरी से लगातार भूकंप आ रहा है। यहां बीते रविवार को भी होंशू के पश्चिमी तट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्कूल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई थी। इससे पहले शनिवार को नोटो प्रायद्वीप में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था, ये झटके रात 11:20 मिनट पर महसूस किए गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article