दुनिया

Earthquake: अफानिस्तान में फिर आया भूकंप,एक सप्ताह में दूसरी बार दहल उठा तालिबान का देश

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 13, 2023, 08:50 AM IST

Earthquake: अफगानिस्तान में एक बार फिर जोरदार भूकंप आया। इस गरीब देश में इस सप्ताह आया दूसरा भूकंप है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई।

Image

अफगानिस्तान में फिर भूकंप

Earthquake: इन दिनों अफगानिस्तान में लगातार भूकंप आ रहे हैं। इस गरीब देश में इस सप्ताह दूसरी बार भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि शुक्रवार को अफगानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के मुताबिक शुक्रवार को सुबह 6:39 बजे (IST) 50 किलोमीटर की गहराई पर देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.6, 13 अक्टूबर को 06:39:30 IST बजे अपगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इस रिपोर्ट को दर्ज करने तक भूकंप में किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं थी।

इससे पहले, 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी थी। एनसीएस ने कहा कि भूकंप सुबह 6.11 बजे (आईएसटी) 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। एनसीएस ने एक्स पर अपने हैंडल से पोस्ट किया था कि परिमाण का भूकंप: 6.1, 11-10-2023 को 06:11:56 IST पर आया, अक्षांश: 34.71 और देशांतर: 62.13, गहराई: 10 किमी पर अफगानिस्तान में भूकंप आया।

खामा प्रेस ने तालिबान के नेतृत्व वाले मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि हेरात प्रांत में आए भूकंप ने 4000 से अधिक लोगों की जान ले ली और हजारों आवासीय इमारतें नष्ट हो गईं। हेरात और आसपास के क्षेत्र शनिवार को 6.3 तीव्रता के भूकंप और इसके शक्तिशाली झटकों से हिल गए।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article