दुबई में दुनिया देखेगी भारत की ताकत, रक्षा और एयरोस्पेस क्षमता का होगा प्रदर्शन, जानें- क्या है मौका?

दुबई एयर शो हर दो साल में आयोजित होता है और दुनिया के प्रमुख एयरोस्पेस आयोजनों में से एक माना जाता है। शो में भारत फोर्ज, ब्रह्मोस, टेक महिंद्रा और HBL इंजीनियरिंग सहित 19 भारतीय कंपनियां स्वतंत्र स्टॉल संचालित करेंगी, जबकि 15 भारतीय स्टार्टअप अपने नवाचार और उत्पाद प्रस्तुत करेंगे।

Dubai Air Show: भारत 17-18 नवंबर को दुबई एयर शो 2025 में अपनी रक्षा और एयरोस्पेस क्षमताओं का व्यापक प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सोमवार से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू हो रहे इस कार्यक्रम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

india (3)

दुबई में दुनिया देखेगी भारत की ताकत (Photo- Freepik)

भारतीय दल में रक्षा मंत्रालय, रक्षा उत्पादन विभाग, विदेश मंत्रालय और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रदर्शनी के दौरान, मंत्री सेठ अपने UAE समकक्ष के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करने के लिए एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

End of Feed