सीरिया में सैन्य पासिंग आउट परेड में ड्रोन हमला, 67 लोगों की मौत, 180 घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2023, 10:16 AM IST

सीरिया के शहर होम्स में सेना के एक ‘पासिंग आउट परेड’ समारोह के दौरान ड्रोन हमले में 67 लोग मारे गए तथा 180 घायल हो गए।

बेरूत: सीरिया के मध्यवर्ती शहर होम्स में गुरुवार को सेना के एक ‘पासिंग आउट परेड’ समारोह के दौरान ड्रोन हमले में 67 लोग मारे गए तथा 180 घायल हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह हाल के वर्षों में सीरियाई सेना पर सबसे घातक हमलों में से एक था। सीरिया में पिछले तेरह वर्षों से संघर्ष जारी है। शहर के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. मुसलेम अल-अतासी ने कहा कि इन हमलों से होम्स में हो रहे समारोह पर असर पड़ा, क्योंकि समारोह समापन की ओर था। उन्होंने बताया कि हताहतों में आम नागरिक और सैन्यकर्मी दोनों शामिल हैं।

Drone attack in Syria

सीरिया में ड्रोन से हमला

अल-अतासी ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स के कई अस्पतालों में किया जा रहा है। सीरिया की सेना ने पहले एक बयान में कहा कि विस्फोटकों से युक्त ड्रोन ने युवा अधिकारियों और उनके परिवारों को निशाना बनाया। उन्होंने किसी विशेष समूह का नाम लिये बिना, हमले के लिए "ज्ञात अंतरराष्ट्रीय ताकतों द्वारा समर्थित" विद्रोहियों पर आरोप लगाया। हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

End of Feed