पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

भारत और पुर्तगाल के बीच ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में आधुनिक और गतिशील साझेदारी में बदल गए हैं। यह यात्रा पुर्तगाल के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को और गति प्रदान करेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की राजकीय यात्रा हैं। इस दौरान सोमवार को उन्होंने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ व्यापक चर्चा की। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-पुर्तगाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

President Droupadi Murmu and President Marcelo Rebelo de Sousa

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा (फोटो- @rashtrapatibhvn)

राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-पुर्तगाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ साझा हितों के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।"

End of Feed