Donald Trump: शपथ से पहले MAGA विजय रैली में गरजे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- हम अमेरिका को और अधिक महान बनाने जा रहे हैं; पढ़ें 10 बड़ी बातें

Donald Trump's Inauguration: अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी होने जा रही है। अपने शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले ट्रंप ने अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) विजय रैली की। इस दौरान उन्होंने अपने विरोधियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस रिपोर्ट में पढ़िए, उन्होंने क्या कुछ कहा।

MAGA Victory Rally: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर के दिग्गजों, नेताओं, उद्योगपतियों के साथ-साथ अमेरिका के कुछ सबसे प्रभावशाली अरबपतियों और राजनेताओं के साथ-साथ विदेशी नेताओं और मशहूर हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है। अपने शपथ ग्रहण से ठीक एक दिन पहले ट्रंप ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) विजय रैली में अपने विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कई बड़ी बातें कही, नीचे पढ़िए सबकुछ।

Donald Trump Speech MAGA

मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (एमएजीए) विजय रैली में डोनाल्ड ट्रंप का भाषण।

'अमेरिका को पहले से कहीं अधिक महान बनाने जा रहे हैं'

मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (एमएजीए) विजय रैली में, राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, "हम अपने देश को पहले से कहीं अधिक महान बनाने जा रहे हैं... हम कल दोपहर को अपने देश को वापस लेने जा रहे हैं। अमेरिकी पतन के 4 लंबे वर्षों का पर्दा गिरता है और हम अमेरिकी शक्ति और समृद्धि, गरिमा और गौरव के एक नए दिन की शुरुआत करते हैं। एक बार और हमेशा के लिए, हम एक असफल, भ्रष्ट राजनीतिक प्रतिष्ठान के शासन को समाप्त करने जा रहे हैं... हम इसे और बर्दाश्त नहीं करने जा रहे हैं।"

End of Feed