ट्रंप का नेतन्याहू को खुला समर्थन, इजरायल के लोगों से बोले- चुनाव में बीबी को वोट दें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के लोगों से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने नेतन्याहू को उत्कृष्ट योद्धा प्रधानमंत्री बताया और वेनेजुएला व ईरान से जुड़े सैन्य अभियानों का जिक्र किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के लोगों से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (बीबी) के पक्ष में वोट देने की अपील की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में नेतन्याहू को एक 'उत्कृष्ट योद्धा प्रधानमंत्री' बताया और कहा कि दोनों ने मिलकर कई सफल सैन्य अभियान चलाए हैं। उन्होंने इजरायल के लोगों से चुनाव के दौरान नेतन्याहू के समर्थन को याद रखने की अपील की।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

ट्रंप ने सैन्य अभियानों का किया जिक्र

ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि नेतन्याहू और उनके बीच बेहतर संबंध रहे हैं और दोनों ने मिलकर कई सफलताएं हासिल की हैं। उन्होंने वेनेजुएला में किए गए सैन्य हमले को इतिहास के सबसे सफल सैन्य अभियानों में से एक बताया। इसके अलावा ट्रंप ने ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जरिए दुनिया के सबसे बड़े आतंकवाद प्रायोजक देश को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका गया।

End of Feed