ट्रंप ने 'दोस्तों' पर गिराया टैरिफ बम, जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 फीसदी टैक्स लगाने का किया ऐलान

ट्रंप ने सोमवार को एशिया में अमेरिका के दो महत्वपूर्ण सहयोगियों जापान और दक्षिण कोरिया के साथ लगातार व्यापार असंतुलन का हवाला देते हुए वहां से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत कर लगा दिया।

US Tariffs On Japan-South Korea: अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार दुनिया के बड़े देशों पर टैरिफ बम गिराना शुरू कर दिया है। सबसे पहला निशाना बने हैं उसके ही दो अहम सहयोगी देश जापान और कोरिया। ट्रंप ने सोमवार को एशिया में अमेरिका के दो महत्वपूर्ण सहयोगियों जापान और दक्षिण कोरिया के साथ लगातार व्यापार असंतुलन का हवाला देते हुए वहां से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत कर लगा दिया।

Donald Trump

ट्रंप ने लगाया जापान और द. कोरिया पर टैरिफ

ट्रंप ने पत्र लिखकर दी जानकारी, चेताया भी

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पत्र पोस्ट करके 1 अगस्त से लागू होने वाले टैरिफ की सूचना दी, जो दोनों देशों के नेताओं को संबोधित थे। पत्रों में दोनों देशों को चेतावनी दी गई कि वे अपने खुद के आयात करों में वृद्धि करके जवाबी कार्रवाई न करें, अन्यथा ट्रंप प्रशासन आयात करों में वृद्धि करेगा, जिससे जापान और दक्षिण कोरिया के ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों को नुकसान हो सकता है, जो चीन के प्रभाव का मुकाबला करने में अमेरिका के दो महत्वपूर्ण भागीदार हैं।

End of Feed