दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को न्योता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

Trump Swearing In Ceremony: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को भी न्योता मिला है। निमंत्रण पर विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका जाएंगे। 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जयशंकर भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Image

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Donald Trump Swearing In Ceremony: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को भी न्योता मिला है। निमंत्रण पर विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका जाएंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि वाशिंगटन यात्रा के दौरान जयशंकर अमेरिका के आगामी ट्रंप प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे।

एस. जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ट्रंप-वेंस शपथग्रहण समिति के निमंत्रण पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि यात्रा के दौरान विदेश मंत्री (जयशंकर) अमेरिका के भावी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ ही समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका आने वाले कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बैठकें करेंगे।

बता दें, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर एक बयान दिया था जिसकी खूब चर्चा हुई थी। दरअसल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद बहुत से देश अमेरिका को लेकर घबराए हुए हैं, लेकिन भारत उन देशों में शामिल नहीं है। जयशंकर ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप को की गई पहली तीन फोन कॉल में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article