दुनिया

New York की गवर्नर के साथ बास्केटबॉल खेल रहे ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति ने शेयर की तस्वीर; जानें क्या है सच्चाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक AI-जनरेटेड तस्वीर साझा की है, जिसमें वह न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल के साथ बास्केटबॉल कोर्ट में आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर वास्तविक नहीं बल्कि राजनीतिक विरोध को दर्शाने वाला एक प्रतीकात्मक डिजिटल ग्राफिक है। पोस्ट में ट्रंप ने कैथी होचुल को "असफल गवर्नर" बताते हुए मतदाताओं से ब्रूस ब्लेकमैन का समर्थन करने की अपील की। इसके अलावा ट्रंप ने "Trump Peace Prize" नामक एक और AI-निर्मित तस्वीर भी शेयर की।

Image

ट्रंप ने न्यू यॉर्क गवर्नर कैथी होचुल से जुड़ी एक एआई तस्वीर शेयर की। AI IMAGE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से दुनिया को चौंका कर रख देते हैं। ऐसे ही राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार एक फोटो शेयर किया है।

इस ग्राफिक में ट्रंप न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल के साथ बास्केटबॉल के मैदान में नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने यह डिजिटल तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दोनों नेताओं को खेल के मैदान में एक-दूसरे के सामने दिखाया गया है। यह कोई असली मुकाबला नहीं है। यह राजनीतिक विरोध को दिखाने का एक प्रतीकात्मक तरीका है।

न्यूयॉर्क की एक असफल गवर्नर हैं कैथी होचुल: ट्रंप

इस तस्वीर के साथ ट्रंप ने एक संदेश भी लिखा है। उन्होंने कैथी होचुल को न्यूयॉर्क की एक असफल गवर्नर बताया। ट्रंप ने लोगों को सलाह दी कि अगर वे समझदार हैं, तो ब्रूस ब्लेकमैन को वोट दें। उन्होंने दावा किया कि ब्रूस ही न्यूयॉर्क को फिर से महान बनाएंगे। ट्रंप पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी बनावटी तस्वीरें इंटरनेट पर डाल रहे हैं। इसके अलावा, ट्रंप ने एक और तस्वीर शेयर की है। इस यह एक मेडल की तस्वीर है। मेडल पर लिखा है। ट्रंप पीस प्राइज और उस पर उनकी तस्वीर है।

ट्रंप की सामने आई हेल्थ रिपोर्ट

बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हेल्थ रिपोर्ट सामने आई है। व्हाइट हाउस के फिजिशियन डॉ. सीन बारबाबेला ने 79 वर्षीय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वार्षिक मेडिकल रिपोर्ट जारी की है।

इस रिपोर्ट में डॉक्टरों ने राष्ट्रपति ट्रंप को पूरी तरह से स्वस्थ और देश के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारियां संभालने के लिए फिट घोषित किया है। इस रिपोर्ट का सबसे चौंकाने वाला पहलू उनके दिल की सेहत से जुड़ा है, जहां एआई-एनहान्स्ड इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) जांच के आधार पर पाया गया कि ट्रंप के दिल की उम्र (Cardiac Age) उनकी वास्तविक उम्र से 14 साल कम है, जो उनकी मजबूत कार्डियोवास्कुलर प्रणाली को दर्शाता है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article