'हूतियों के खिलाफ इजरायल की मदद को स्वीकार करे सऊदी', ट्रंप ने की अपील, क्या बदलेंगे मिडिल ईस्ट के समीकरण?

यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच संघर्ष तेज होने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रियाद को इजरायल की मदद स्वीकार करने का सुझाव दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब ने हूतियों की सैन्य तैनाती और संभावित हमलों की जानकारी हासिल करने के लिए इजरायल से खुफिया सहायता मांगी है।

Saudi Arabia Houthi Conflict: सऊदी अरब और यमन के बीच संघर्ष धीरे-धीरे और खतरनाक मोड़ पर पहुंचता जा रहा है। 15 अक्टूबर को हूती विद्रोहियों ने यमन के अदन शहर में राष्ट्रपति भवन पर हमले किए। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, हमले के बाद सऊदी ने जवाबी कार्रवाई और तेज कर दिए।

us news (11)

ट्रंप ने दिया सुझाव- हूतियों से जंग में सऊदी अरब की मदद करे इजरायल। AP

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब को यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में इजरायल की मदद स्वीकार करने का सुझाव दिया है। ट्रंप ने कहा कि इजरायल, सऊदी अरब के लिए काफी मददगार रहा है और उन्हें लगता है कि रियाद इस प्रस्ताव को स्वीकार कर सकता है।

End of Feed