Trump vs Pope Leo: मैं पोप लियो से माफी नहीं मांगूंगा, अपराध के मामलों में उनका रुख बहुत कमजोर, ट्रंप का ऐलान

Trump vs Pope Leo: ट्रंप ने कहा कि पोप लियो ने गलत बातें कही हैं। ईरान के संबंध में मैं जो कर रहा हूं, उसके वे घोर विरोधी थे, और परमाणु ईरान संभव नहीं है। पोप लियो अंतिम परिणाम से खुश नहीं होंगे।

Trump on Pope Leo: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोप लियो XIV से माफी मांगने से इनकार कर दिया है। पोल लियो पहले अमेरिकी मूल के पोप हैं। ट्रंप ने पोप लियो के ईरान और घरेलू मुद्दों पर रुख की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी। ट्रंप ने पोप लियो के विचारों को गलत बताया और कहा कि उनकी सरकार की नीतियों के नतीजों से पोप नाखुश होंगे, जिससे राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव और बढ़ गया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, मैं पोप लियो से माफी नहीं मांगूंगा। मुझे लगता है कि अपराध और अन्य मामलों में उनका रुख बहुत कमजोर है।

End of Feed