ट्रंप का ईरान को लेकर चौंकाने वाला कबूलनामा, बोले- ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के बाद लगा था सत्ता परिवर्तन होगा, पर...

US Iran Conflict: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक चौंका देने वाला दावा किया।

US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया था, तब उन्हें लगा था कि ईरान में सत्ता परिवर्तन संभव हो सकता है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ईरानी शासन की अपने लोगों पर कठोर कार्रवाई करने की क्षमता और मंशा का गलत आंकलन किया था।

donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

क्या कुछ बोले डोनाल्ड ट्रंप?

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें अब भी लगता है कि ईरानी जनता अपने देश की सत्ता अपने हाथ में ले सकती है? तो इस पर उन्होंने कहा कि लोग सरकार के दमन से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि लोग इस डर में हैं कि उन पर गोली चलाई जा सकती है।''

End of Feed