नागरिकता को लेकर बड़े बदलाव की तैयारी में ट्रंप, पैदा होते ही मिलने वाला USA सिटीजनशिप को खत्म कर देंगे डोनाल्ड

अमेरिका में फिलहाल जो बच्चा अमेरिका की धरती पर पैदा होता है, वो स्वत: ही अमेरिका का नागरिक बन जाता है, भले ही उसके माता-पिता अमेरिकी नागरिक न हों। ट्रंप इसी कानून को खत्म करने की बात कह रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका में बदल सकता है नागरिकता कानून
  • डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं तैयारी
  • जन्मजात नागरकिता काननू होगा खत्म

अमेरिका के होने वाले नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के जन्मजात नागरिकता कानून को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब वो अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी संभालेंगे तब वो इस कानून में बदलाव कर देंगे। उसे खत्म कर देंगे।

donald trump ap

जन्मजात मिलने वाले नागरिकता कानून को खत्म करने की तैयारी में ट्रंप

End of Feed