दुनिया

एक साल में 14 किलो बढ़ा वजन... कैसी है ट्रंप की मानसिक और शारीरिक स्थिति? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट!

Trump Health Update: व्हाइट हाउस के फिजिशियन डॉ. सीन बारबाबेला द्वारा जारी वार्षिक मेडिकल रिपोर्ट में 79 वर्षीय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पूरी तरह स्वस्थ और राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियों के लिए फिट बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार एआई-एनहान्स्ड ECG जांच में ट्रंप के दिल की उम्र उनकी वास्तविक उम्र से 14 साल कम पाई गई, जो उनकी मजबूत हृदय स्वास्थ्य स्थिति को दर्शाती है। हालांकि उनका वजन 238 पाउंड (करीब 108 किलोग्राम) और BMI 29.7 दर्ज किया गया, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें वजन कम करने की सलाह दी है।

Image

ट्रंप की हेल्थ रिपोर्ट सामने आई है। AI IMAGE

Trump Health Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हेल्थ रिपोर्ट सामने आई है। व्हाइट हाउस के फिजिशियन डॉ. सीन बारबाबेला ने 79 वर्षीय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वार्षिक मेडिकल रिपोर्ट जारी की है।

इस रिपोर्ट में डॉक्टरों ने राष्ट्रपति ट्रंप को पूरी तरह से स्वस्थ और देश के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारियां संभालने के लिए फिट घोषित किया है। इस रिपोर्ट का सबसे चौंकाने वाला पहलू उनके दिल की सेहत से जुड़ा है, जहां एआई-एनहान्स्ड इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) जांच के आधार पर पाया गया कि ट्रंप के दिल की उम्र (Cardiac Age) उनकी वास्तविक उम्र से 14 साल कम है, जो उनकी मजबूत कार्डियोवास्कुलर प्रणाली को दर्शाता है।

ट्रंप को वजन कम करने की जरूरत

हालांकि, रिपोर्ट में उनके वजन बढ़ने की बात भी सामने आई है; उनका वजन 238 पाउंड (लगभग 108 किलोग्राम) दर्ज किया गया है जो पिछले साल के मुकाबले 14 पाउंड ज्यादा है। उनका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 29.7 है, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें 'ओवरवेट' की श्रेणी में रखते हुए खान-पान में सुधार करने और वजन घटाने की सलाह दी है।

कैसा काम रह ट्रंप का दिमाग?

राष्ट्रपति ट्रंप का दिमाग भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। अगले महीने 80 वर्ष के होने जा रहे ट्रंप ने मानसिक सतर्कता और याददाश्त परखने वाले 'मॉन्ट्रियल कॉग्निटिव असेसमेंट' (MoCA) टेस्ट में 30 में से 30 अंक हासिल किए हैं, जो उनकी मजबूत निर्णय क्षमता को साबित करता है।

इसके अलावा, रिपोर्ट ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रहे कयासों पर भी विराम लगा दिया है। डॉक्टरों ने साफ किया कि उनके हाथों पर दिखने वाले नीले निशान दरअसल खून पतला करने वाली दवा (एस्पिरिन) लेने और लोगों से लगातार हाथ मिलाने के कारण उभरते हैं, जो कि पूरी तरह सामान्य हैं।

वहीं, उनके पैरों में रहने वाली हल्की सूजन की वजह 'क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी' (नसों में खून के बहाव की समस्या) बताई गई है, जिसमें पिछले साल की तुलना में काफी सुधार हुआ है। रिपोर्ट में जुलाई 2024 के जानलेवा हमले के कारण उनके दाहिने कान पर आए निशान का भी जिक्र है। डॉक्टरों ने अंत में निष्कर्ष निकाला कि उनका व्यस्त कार्यक्रम, हाई-लेवल बैठकें और गोल्फ खेलने की आदत उन्हें इस उम्र में भी सक्रिय बनाए रखने में मदद कर रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article