ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बताया 'ट्रंप जलडमरूमध्य'; कहा- यह कोई गलती नहीं...ईरान समझौते को गिड़गिड़ा रहा

Trump on Strait of Hormuz: ट्रंप ने मांग की है कि ईरान कुछ ही दिनों के भीतर इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को पूरी तरह से खोल दे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो US उसके पावर प्लांट को पूरी तरह से तबाह कर देगा।

Strait of Trump: US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' कहा। बाद में उन्होंने यह भी कहा कि ये बातें कहते समय उनसे कोई गलती नहीं हुई थी।

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बताया 'ट्रंप जलडमरूमध्य'; कहा- यह कोई गलती नहीं

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बताया 'ट्रंप जलडमरूमध्य'; कहा- यह कोई गलती नहीं

फ्लोरिडा में 'फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट' में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, 'उन्हें स्ट्रेट ऑफ ट्रंप खोलना होगा। मेरा मतलब है, होर्मुज। माफ कीजिए, मुझे बहुत अफसोस है। कितनी बड़ी गलती हो गई। फेक न्यूज वाले कहेंगे कि 'उन्होंने गलती से ऐसा कह दिया'। लेकिन अब मुझसे कोई गलती नहीं होती। ज्यादातर तो बिल्कुल नहीं।'

End of Feed