ट्रंप के एशिया दौरे पर दुनिया की नजर, जिनपिंग-पुतिन के साथ होगी ऐतिहासिक परमाणु वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को एशिया दौरे पर रवाना हुए। यात्रा के दौरान वह मनीला में दक्षिण-पूर्व एशियाई नेताओं से मिलेंगे। इसके बाद चीन में शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ परमाणु मुद्दों पर त्रिपक्षीय वार्ता होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को एशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान उनका मुख्य फोकस आर्थिक समझौतों, मनीला में व्यापारिक वार्ताओं और चीन के शेनझेन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ऐतिहासिक त्रिपक्षीय परमाणु वार्ता पर रहेगा। इसके अलावा, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से भी मुलाकात की संभावना जताई जा रही है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Image)

शी जिनपिंग और पुतिन से यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा

ट्रंप की यात्रा की सबसे अहम कड़ी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली त्रिपक्षीय बैठक है। इसमें तीनों देश परमाणु हथियारों और निरस्त्रीकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। ट्रंप ने कहा कि वह इस बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा भी उठाएंगे। उन्होंने दावा किया कि रूस को इस युद्ध में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि, इससे पहले प्रशासन ने संकेत दिया था कि इस बैठक में यूक्रेन युद्ध के मुद्दे से दूरी रखी जाएगी।

End of Feed