ईरान से युद्ध के बीच किस मुस्लिम देश को दी ट्रंप ने यूरेनियम की छूट? अमेरिका ने किया ऐतिहासिक परमाणु समझौता

US Saudi Civil Nuclear Cooperation: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ अरबों डॉलर के नागरिक परमाणु समझौते को मंजूरी दी। 30 साल के इस समझौते से सऊदी अरब में यूरेनियम संवर्धन का रास्ता साफ।

Trump Saudi Arabia Nuclear Deal: एक तरफ जहां ईरान और अमेरिका का युद्ध यूरेनियम रखने व परमाणु खतरे को लेकर हुआ तो दूसरी तरफ अमेरिकी प्रशासन ने सऊदी अरब के साथ एक ऐतिहासिक नागरिक परमाणु समझौते को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षों की अवधि वाले इस बहु-अरब डॉलर के समझौते के तहत अमेरिका सऊदी अरब को नागरिक परमाणु कार्यक्रम विकसित करने में तकनीकी और ढांचागत मदद मुहैया कराएगा।

ईरान को मारकर किस मुस्लिम देश को दी ट्रंप ने यूरेनियम की छूट? अमेरिका ने किया ऐतिहासिक परमाणु समझौता

ईरान को मारकर किस मुस्लिम देश को दी ट्रंप ने यूरेनियम की छूट? अमेरिका ने किया ऐतिहासिक परमाणु समझौता (AP)

इस समझौते को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और तकनीकी जीत माना जा रहा है, क्योंकि यह करार भविष्य में सऊदी क्षेत्र में यूरेनियम संवर्धन के दरवाजे भी खोल सकता है।

End of Feed