डॉमिनिकन गणराज्य में नाइटक्लब की छत गिरने से 98 लोगों की मौत, 160 अन्य घायल

Dominican Republican: डोमिनिकन रिपब्लिकन में एक बड़ा हादसा हो गया। नाइट क्लब की छत ढहने से कम से कम 98 लोगों की मौत हो गई और 160 लोग घायल हो गए।

Dominican Republican: डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक नाइटक्लब की छत गिरने की घटना में कम से कम 98 लोगों की मौत हो गई और 160 अन्य घायल हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि जेट सेट नाइटक्लब में मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। आपातकालीन अभियान केंद्र के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने कहा कि हमारा अनुमान है कि मलबे के नीचे दबे कई लोग अब भी जिंदा हैं और प्राधिकारी हार नहीं मानेंगे, जब तक कि प्रत्येक व्यक्ति को बाहर न निकाल लिया जाए। मेंडेज ने बताया कि मरने वालों की संख्या 98 तक पहुंच गई है।

Dominican Republican

डॉमिनिकन गणराज्य में नाइटक्लब की छत गिरने से कम से कम 44 लोगों की मौत

मरने वालों में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में मोंटेक्रिस्टी की गवर्नर नेल्सी क्रूज भी शामिल हैं। घायलों में पूर्व मेजर लीग बेसबॉल पिचर ऑक्टेवियो डोटेल भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नाइटक्लब की छत उस समय गिरी, जब मेरेंग्यू गायिका रूबी पेरेज प्रस्तुति दे रही थीं। पेरेज के मैनेजर एनरिक पॉलीनो ने संवाददाताओं को बताया कि उनका (पेरेज का) कंसर्ट सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात से कुछ समय पहले शुरू हुआ था और लगभग एक घंटे बाद नाइटक्लब की छत गिर गई। पॉलीनो के मुताबिक, हादसे में पेरेज के संगीत समूह में शामिल सैक्सोफोन वादक की मौत हो गई, जबकि पेरेज सहित अन्य सदस्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि यह एक झटके में हुआ और शुरू में मुझे लगा कि भूकंप आया है। मैंने एक कोने में जाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पॉलीनो की शर्ट खून से सने हुए थे।

End of Feed