दुनिया

भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य पर हुई चर्चा, ट्रंप से मुलाकात के बाद बोले सर्जियो गोर, क्या सुधरेंगे संबंध?

Sergio Gor: सर्जियो गोर ने कहा, हमने वैश्विक स्थिरता लाने के उनके अटूट संकल्प, उनके कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य और कई अन्य विषयों पर चर्चा की।

Image

सर्जियो गोर ने ट्रंप से की मुलाकात (File photo)

Photo : ANI

Sergio Gor Meets Trump: नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य के निर्माण के तरीकों पर चर्चा की। गोर ने मंगलवार को ट्रंप के साथ रात्रिभोज पर मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब अमेरिका और ईरान लगभग छह सप्ताह तक चले सैन्य संघर्ष के बाद दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हुए हैं। गोर ने वैश्विक स्थिरता लाने के प्रति ट्रंप की अटूट प्रतिबद्धता का भी जिक्र किया।

गोर बोले-राष्ट्रपति ट्रंप के साथ शानदार रात्रिभोज

उन्होंने बुधवार को एक्स पर पोस्ट में कहा, अभी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ शानदार रात्रिभोज किया। हमने वैश्विक स्थिरता लाने के उनके अटूट संकल्प, उनके कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य और कई अन्य विषयों पर चर्चा की। यह एक बेहद यादगार शाम रही। यह रात्रिभोज ऐसे समय हुआ है जब विदेश सचिव विक्रम मिसरी बुधवार को वॉशिंगटन डीसी पहुंचे, जहां वह द्विपक्षीय व्यापार और रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे और पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट पर चर्चा करेंगे।

संबंधों का तनाव भरा दौर

यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश अनिश्चितता और तनाव के दौर के बाद संबंधों को स्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। अमेरिका द्वारा भारत पर शुल्क लगाए जाने और राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा पिछले साल मई में भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव को कम कराने में अपनी भूमिका को लेकर विवादास्पद बयान देने के बाद द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट आई थी।

भारत-अमेरिका संबंधों की परीक्षा (AP)

भारत-अमेरिका संबंधों की परीक्षा (AP)

हावर्ड लुटनिक से भी मुलाकात की

गोर ने इससे पहले अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक से भी मुलाकात की और दोनों देशों के लिए व्यापारिक रोडमैप तथा 1.4 अरब की आबादी वाले भारतीय बाजार को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोलने पर चर्चा की। गोर ने कहा कि उन्होंने लुटनिक के साथ एक नए समझौता ज्ञापन पर भी चर्चा की, जिसका उद्देश्य भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्षमता को अमेरिकी एआई परिवेशी तंत्र से जोड़ना है। उनके अनुसार, नयी दिल्ली की यहां होने वाले आगामी सलेक्टयूएसए सम्मेलन में मजबूत भागीदारी पर भी बातचीत हुई।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article