MANPADS से लेकर CM-302 और HQ-9B तक...चीन ने ईरान को दे दिए कौन-कौन से हथियार? टेंशन में ट्रंप

Iran US War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ईरानी सेना ने एक अमेरिकी F-15 फाइटर जेट को मार गिराया था। ट्रंप ने भी संकेत दिया था कि यह हमला ‘हीट-सीकिंग मिसाइल’ से किया गया था।

Chinese Weapons To Iran: अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स की एक रिपोर्ट ने सनसनी पैदा कर दी है। इसमें दावा किया गया है कि चीन जल्द ही ईरान को एयर डिफेंस सिस्टम देने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को सीधी चेतावनी दे दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर चीन ने ईरान को हथियार भेजे, तो उसे बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि अमेरिका किस तरह की कार्रवाई करेगा, लेकिन उनका बयान साफ संकेत देता है कि अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान को कोई हथियार मिले। रिपोर्ट में बताया गया कि चीन ईरान को MANPADS यानी कंधे पर रखकर चलाए जाने वाले एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम देने की तैयारी में है। ये सिस्टम लो-फ्लाइंग फाइटर जेट्स और ड्रोन के लिए बड़ा खतरा माने जाते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन इन हथियारों की सप्लाई सीधे नहीं बल्कि तीसरे देशों के जरिए करने की योजना बना रहा है, ताकि उसका नाम न आए।

अमेरिकी F-15 फाइटर जेट को मार गिराया था

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ईरानी सेना ने एक अमेरिकी F-15 फाइटर जेट को मार गिराया था। ट्रंप ने भी संकेत दिया था कि यह हमला ‘हीट-सीकिंग मिसाइल’ से किया गया था। ऐसे में शक बढ़ गया है कि ईरान को नई तकनीक मिल रही है। हालांकि ऐसी रिपोर्ट आई थी कि यह कंधे पर रखकर लॉन्च करने वाली मिसाइल रूस से आई थी। अगर चीन वाकई ऐसे सिस्टम देता है, तो यह अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है, खासकर तब जब पश्चिम एशिया में लगातार तनाव जारी है।

End of Feed