दुनिया

तानाशाह किम जोंग उन की Cyber Army की हैरान करने वाली करतूत आई सामने-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 05:54 PM IST

crypto currency stolen: उत्तर कोरिया सरकार के सपोर्ट से अरबों रु की क्रिप्टो की चोरी का मामला सामने आया है जिसे पिछले साल अंजाम दिया गया था।

नॉर्थ कोरिया (North Korea) का तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) अपने बारूदी ख्वाब को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वहीं तानाशाह किम की साइबर आर्मी (Cyber Army) ने जो करतूत की है वो बेहद चौंका देने वाली है।

बता दें एटमी ताकत और हथियारों के जखीरे को बढ़ाने के लिए तानाशाह किम की साइबर आर्मी ने साल 2022 में अरबों रु की क्रिप्टो करेंसी चुराई। देखिए क्या है ये पूरी खबर..

गौर हो कि पिछले साल भारी तादाद में क्रिप्टो की चोरी के मामले में अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन ने उत्तर कोरिया के एक हैकर ग्रुप पर आरोप लगाया है, बताते हैं कि एफबीआई के मुताबिक इन हैकर्स को नार्थ कोरिया की सरकार का सपोर्ट भी हासिल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article