Bangladesh Crisis: माहभर बाद ढाका में फिर शुरू हुई मेट्रो की सेवाएं; दो स्टेशनों पर अभी लगा रहेगा ताला

Bangladesh Metro: बांग्लादेश में एक महीने बाद रविवार को ढाका मेट्रो ने अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दीं। हालांकि, दो स्टेशनों को अभी भी बंद रखा गया है। ढाका उच्च न्यायालय के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने रविवार को अपने कार्यालय जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया और सेवा की बहाली होने से उनके जैसे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश के हालात अभी ठीक नहीं।
  • ढाका मेट्रो के बंद रहेंगे दो स्टेशन।
  • भारी जाम के बीच लोगों ने ली राहत की सांस।

Bangladesh Metro: बांग्लादेश में अभूतपूर्व सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान यात्रियों के लिए बंद रहने के एक महीने बाद रविवार को ढाका मेट्रो ने अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दीं। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, दो स्टेशन (मीरपुर 10 और काजीपाड़ा) बंद रहेंगे।

Dhaka Metro

ढाका मेट्रो

भारी जाम से मिलेगा छुटकारा

मेट्रो सेवा बहाली से छात्रों और कार्यालय जाने वालों लोगों ने राहत की सांस ली, क्योंकि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोजाना ढाका के भारी यातायात जाम से गुजरना पड़ता था। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सुबह करीब सात बजे मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू हुईं।

End of Feed