Turkey Syria Earthquake: तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप, इस तबाही में मरनेवालों की संख्या बढ़कर हुई 11200

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 05:17 PM IST

Turkey Syria Earthquake: विनाशकारी भूकंप से तबाह तुर्की और सीरिया में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,200 से अधिक हो गई है। तुर्की के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में अब करीब 60,000 सहायता कर्मी हैं, लेकिन तबाही इतनी व्यापक है कि बहुत से लोगों को अब भी मदद पहुंचने का इंतजार है।

Turkey Syria Earthquake: विनाशकारी भूकंप ने तुर्की और सीरिया को तबाह कर दिया है। राहत और बचाव दल दिन रात हजारों इमारतों के मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश में दिन रात जुटे हैं। एएफपी के मुताबिक मलबे के नीचे से और शवों को निकाले जाने के बाद भूकंप से मरने वालों की संख्या 11,200 से अधिक हो गई है। जापान में 2011 में आए भूकंप के बाद से यह सबसे घातक भूकंपीय घटना है। तब भूकंप के बाद सुनामी आई थी जिसमें करीब 20,000 लोग मारे गए थे।

Turkey Syria Earthquake-ap

तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप (तस्वीर-एपी)

सरकार से आपदा क्षेत्र में और मदद भेजने की मांग के बीच राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन को बुधवार को भूकंप के केंद्र पजारसिक शहर और सबसे बुरी तरह प्रभावित हाते प्रांत की यात्रा करनी थी। तुर्की के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में अब करीब 60,000 सहायता कर्मी हैं, लेकिन तबाही इतनी व्यापक है कि बहुत से लोगों को अब भी मदद पहुंचने का इंतजार है।

End of Feed