दुनिया

श्रीलंका में दिल्ली जैसा हादसा, वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत

Sri lanka old age home fire: कलुतारा जिले के अंगुरुवाटोटा स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में आग लग गई। यह स्थान कोलंबो से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

Image

श्रीलंका में दिल्ली जैसा हादसा, वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत

Sri lanka Fire News: श्रीलंका में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य बुजुर्ग झुलस गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कलुतारा जिले के अंगुरुवाटोटा स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में आग लग गई। यह स्थान कोलंबो से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

पुलिस ने बताया कि परिसर में 10 लोग मृत पाए गए जबकि एक अन्य बुजुर्ग ने होराना बेस अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, कुल 51 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि सात घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस ने बताया कि निवासियों और पुलिस की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती खबरों में सामने आया कि घटना के दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। ’न्यूजफर्स्ट डॉट एलके’ समाचार पोर्टल के अनुसार, बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से पास के एक स्कूल में ठहराया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है।

दिल्ली में 21 लोगों की मौत

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के एक होटल में आग लगने से बुधवार को कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और भारी संख्या में लोग घायल हैं। अब इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने भारत की राजधानी के सभी होटल, नर्सिंग होम, कोचिंग संस्थान, रेस्तरां और अन्य संवेदनशील व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा नियमों के अनुपालन की जांच के लिए एक महीने तक अभियान चलाने का आदेश दिया। संधू ने संबंधित विभागों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि अग्नि सुरक्षा मानदंडों के सख्त अनुपालन की जांच के लिए चार जून से अभियान शुरू किया जाए।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article