NASA: सुनीता विलियम्स की धरती वापसी में होगी अभी और देरी, नासा और स्पेसएक्स ने वापसी मिशन को किया स्थगित

Sunita Williams: ISS पर 9 महीने से अधिक समय से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को घर लौटने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि नासा और स्पेसएक्स ने एक बार फिर वापसी मिशन स्थगित कर दिया गया है। नासा ने पहले एलान किया था कि 13 मार्च को सुनीता विलियम्स और उनके साथी को धरती पर वापस लाया जाएगा।

Sunita Williams: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 9 महीने से अधिक समय से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को पृथ्वी पर लौटने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि नासा और स्पेसएक्स ने एक बार फिर वापसी मिशन को स्थगित कर दिया गया है। नासा ने पहले एलान किया था कि 13 मार्च को सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर को धरती पर वापस लाया जाएगा।

Sunita Williams-Butch Wilmore

नासा और स्पेसएक्स ने वापसी मिशन को किया स्थगित

जानकारी के अनुसार, नासा और स्पेसएक्स ने बुधवार को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए में फाल्कन 9 रॉकेट के लिए ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म के साथ हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या के कारण एजेंसी के क्रू-10 मिशन के लॉन्च प्रयास को रद्द कर दिया। नासा द्वारा जारी बयान के अनुसार, अगला उपलब्ध लॉन्च अवसर गुरुवार को नासा केनेडी के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से 7:26 बजे ईडीटी से पहले नहीं है।

End of Feed