सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सभ्यतागत...पीएम मोदी ने बताई वो बातें, जिससे जुड़ा है भारत और श्रीलंका

PM Modi Sri Lanka Visit: श्रीलंका दौरे के दौरान पीएम मोदी को श्रीलंका ने अपने सर्वोच्च सम्मान से भी सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से नवाजा गया। राष्ट्रपति दिसानायके ने उन्हें यह सम्मान दिया।

PM Modi Sri Lanka Visit: पीएम मोदी की श्रीलंका यात्रा खत्म हो चुकी है। पीएम मोदी का श्रीलंका दौरा कई उपल्बधियों से भरा रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच एक ओर जहां रक्षा समझौता हुआ है, वहीं दूसरी ओर दोनों देश के बीच संबंध, इस दौरे के बाद काफी मजबूत हुए हैं। पीएम मोदी ने अपने इस दौरे को लेकर एक्स पर कई बातें शेयर की हैं। पीएम मोदी ने अपने दौरे के दौरान उन बातों का भी जिक्र किया, जिससे भारत और श्रीलंका के संबंध मजबूत होते रहे हैं, दोनों देशों को जोड़े रखा है।

Narendra Modi with Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- @narendramodi)

End of Feed