PM Modi Highest Civilian Award List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों द्वारा उनके योगदान और नेतृत्व के लिए कई बार सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। उनके नेतृत्व में भारत का वैश्विक प्रभाव बढ़ा है, और यही वजह है कि विभिन्न राष्ट्र उन्हें सम्मान देते रहे हैं। पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान देने वालों की लिस्ट में अब श्रीलंका भी जुड़ गया है। पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे के दौरान, उन्हें वहां के सर्वेोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से नवाजा गया है।
पीएम मोदी को पहला सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सऊदी अरब से सबसे पहला सर्वोच्च सम्मान 2016 में मिला था। उन्हें "King Abdulaziz Sash" से नवाजा गया, जो सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस सम्मान को पीएम मोदी को उनके भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और व्यापार, ऊर्जा, और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दिया गया। पीएम मोदी की सऊदी अरब यात्रा के दौरान, उन्होंने भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती दी, जिससे इस सम्मान का पुरस्कार दिया गया। "King Abdulaziz Sash" सऊदी अरब के सम्राट द्वारा दिया जाने वाला एक सम्मान है, जो किसी विदेशी प्रमुख को उनके योगदान और दोनों देशों के रिश्तों में योगदान के लिए दिया जाता है।
कितने देशों से पीएम मोदी को मिला है सर्वोच्च सम्मान
पीएम मोदी को सऊदी से लेकर अफगानिस्तान तक और रूस से लेकर श्रीलंका तक 21 देश अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। पीएम मोदी की कूटनीति और विदेश नीति के कारण भारत के साथ कई देशों के संबंध और मजबूत हुए हैं और उनके साथ हमारी साझेदारी बढ़ी है।
| क्र. | देश | सर्वोच्च सम्मान |
| 1 | सऊदी अरब | सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान गैर-मुस्लिम गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है |
| 2 | अफ़ग़ानिस्तान | अफ़गानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 3 | फिलिस्तीन | फिलिस्तीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 4 | मालदीव | विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला मालदीव का सर्वोच्च सम्मान |
| 5 | संयुक्त अरब अमीरात | संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 6 | बहरीन | बहरीन का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान। |
| 7 | संयुक्त राज्य अमेरिका | लीजन ऑफ मेरिट की सर्वोच्च डिग्री |
| 8 | फिजी | फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 9 | पापुआ न्यू गिनी | पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 10 | मिस्र | मिस्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 11 | फ्रांस | फ़्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 12 | ग्रीस | ग्रीस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 13 | भूटान | भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 14 | रूस | रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 15 | नाइजीरिया | द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर, नाइजीरिया का सर्वोच्च सम्मान |
| 16 | डोमिनिका | डोमिनिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 17 | गुयाना | मानद सदस्य, गुयाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 18 | कुवैत | कॉलर, कुवैत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है |
| 19 | बारबाडोस | मानद सदस्य, विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला बारबाडोस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 20 | मॉरीशस | ग्रैंड कमांडर, मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 21 | श्रीलंका | मित्र विभूषण- श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान |
श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान
श्रीलंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से नवाजा। उन्हें राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने उन्हें यह सम्मान दिया। श्रीलंका मित्र विभूषण पदक भारत-श्रीलंका संबंधों की गहराई और गर्मजोशी को दर्शाता है। धर्म चक्र साझा बौद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करता है जिसने दोनों देशों की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया है।
