दुनिया

योग दिवस 2025 की तैयारी: शंघाई में 'योग जागरुकता सत्र' का आयोजन; बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की 50 दिनों की उलटी गिनती के तहत शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने 'बच्चों के लिए योग जागरूकता सत्र' का आयोजन किया। इस सत्र में शंघाई में रहने वाले भारतीय समुदाय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान जैसी गतिविधियां सीखी और योग के लाभों को जाना।

Image

शंघाई में 'योग जागरूकता सत्र' का हुआ आयोजन

Photo : Times Now Digital

International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की 50 दिनों की उलटी गिनती के तहत शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने 'बच्चों के लिए योग जागरुकता सत्र' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने किया और इसे भारतीय प्रवासी संगठन इंडियन एसोसिएशन, शंघाई के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस सत्र में शंघाई में रहने वाले भारतीय समुदाय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान जैसी गतिविधियां सीखी और योग के लाभों को जाना।

International Yoga Day

शंघाई में 'योग जागरूकता सत्र' का हुआ आयोजन

योग को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी

प्रतीक माथुर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को बचपन से जीवन का हिस्सा बनाना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने इस साल की थीम "एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग" का ज़िक्र करते हुए योग को एक स्वस्थ और संतुलित जीवन की कुंजी बताया। यह कार्यक्रम सरकार की अंतरराष्ट्रीय पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर में योग को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने रोज़ाना योग करने का संकल्प लिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article