पाकिस्तान में थम नहीं रहे हमले, अब पुलिस वैन पर घात लगाकर हुआ हमला; कांस्टेबल और कैदी की मौत

Attack in Pakistan: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा एक पुलिस वैन पर घात लगाकर किए गए हमले में एक पुलिस कांस्टेबल और एक कैदी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक कैदी को सुनवाई के लिए अदालत ले जाते समय वैन पर घात लगाकर हमला किया गया।

Attack in Pakistan: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा एक पुलिस वैन पर घात लगाकर किए गए हमले में एक पुलिस कांस्टेबल और एक कैदी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला डेरा इस्माइल खान जिले के चौदवान थाना क्षेत्र में हुआ।

Pakistan Police

पाकिस्तान पुलिस

वैन पर घात लगाकर हुआ हमला

पुलिस ने बताया कि एक कैदी को सुनवाई के लिए अदालत ले जाते समय वैन पर घात लगाकर हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि इस हमले में चौदवान पुलिस थाने के प्रभारी बाल-बाल बच गए। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने हमले पर चिंता व्यक्त की और वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

End of Feed