कोलंबिया में भूकंप से कैसे चली गई 132 लोगों की जान? शोध में सामने आईं इमारतों के ढहने की वजहें, पूरी दुनिया के लिए चिंता

Strike Slip Fault Line: कोलंबिया के चोको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से 132 लोगों की मौत। शोध में पतली कंक्रीट दीवारों और कम स्टील वाली कमजोर निर्माण पद्धतियों को तबाही का मुख्य कारण माना गया।

Colombia Earthquake Choco: कोलंबिया के चोको प्रांत में सैन जोस डेल पालमार के पास आए शक्तिशाली भूकंप के बाद स्थानीय लोग और अधिकारी बड़े पैमाने पर बचाव एवं राहत अभियान में जुटे हैं। इस भूकंप से काली, मैनिजालेस और पेरेइरा शहरों में भारी नुकसान हुआ है। अब तक कम से कम 132 लोगों की इस प्राकृतिक आपदा में जान जाने की पुष्टि हो चुकी है और आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ने की आशंका है। हजारों मकानों के ढहने या क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

कोलंबिया में भूकंप से कैसे चली गई 132 लोगों की जान? शोध में सामने आईं इमारतों के ढहने की वजहें

कोलंबिया में भूकंप से कैसे चली गई 132 लोगों की जान? शोध में सामने आईं इमारतों के ढहने की वजहें

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, 7.4 तीव्रता का यह भूकंप मुख्य रूप से स्ट्राइक-स्लिप भ्रंश (फॉल्ट) के कारण आया। सरल शब्दों में, इस तरह के भूकंप में धरती की पपड़ी के दो हिस्से एक-दूसरे के ऊपर या नीचे जाने के बजाय क्षैतिज दिशा में खिसकते हैं और आपस में टकरा जाते हैं।

End of Feed