Cobra In Plane: जरा सोचिए, एक प्लेन जो 11 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा हो और पायलट को अचानक से उसकी सीट के नीचे एक सांप दिख जाए। वो सांप भी कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि किंग कोबरा हो तो क्या होगा? दक्षिण अफ्रीका में एक पायलट के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है।
सोमवार सुबह की घटना
ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट मिरर के अनुसार पायलट रूडोल्फ इरास्मस एक प्राइवेट प्लेन उड़ा रहे थे। सोमवार सुबह उनका यह छोटा विमान वॉर्सेस्टर से नेल्सप्रुइट की उड़ान पर था। प्लेन जब हवा में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर था तब उन्हें अपनी पीठ पर कोई ठंडी चीड होने का अहसास हुआ, उन्हें लगा कि यह उनका पानी की बोतल होगा। लेकिन जब वो आगे बढ़े तो समझ में आ गया कि यह बोतल नहीं बल्कि सांप है।
टीम की गलती
मिली जानकारी के अनुसार जब इस प्लेन को उड़ाने के लिए रूडोल्फ एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जब उन्हें इस कोबरा की जानकारी मिली थी। ग्राउंड स्टाफ ने बताया कि प्लेन की विंग के नीचे कोबरा था, जब उन्होंने तलाश की तो वो नहीं मिला। जिसके बाद उन्हें लगा कि कोबरा वहां से भाग गया, लेकिन ऐसा नहीं था, कोबरा विंग के पास से निकलकर इंजन में जा छिपा, जहां से फिर कॉकपिट में पहुंच गया।
जब हुआ कोबरा का दर्शन
इस उड़ान के दौरान पायलट रूडोल्फ इरास्मस मजे में प्लेन उड़ा रहे थे, जब उन्हें महसूस हुआ कि उनकी कॉकपिट में सांप हैं और जब बाद में देखा तो वहां कोबरा फन फैलाए बैठा मिला तो रूडोल्फ इरास्मस पहले तो घबरा गए, उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें, अगर कोबरा को हटाते हैं, तो वो उन्हें काट लेगा और हवा में ही उनकी जान चली जाएगी। बिना यात्रियों को बताए वो प्लेन को लैंड भी नहीं करा सकते थे और यात्री कोबरा की सूचना पाकर घबरा सकते थे कुछ देर बाद रूडोल्फ इरास्मस ने अपने आप को संभाला और फिर यात्रियों को सूचित करते हुए प्लेन को किसी तरह से शांति से हवाई अड्डे पर उतार लिया।
