दुनिया

सावधान...बिगड़ गया है धरती का बैलेंस! गर्मी से उबला यूरोप और US तो भारत में भी बारिश-बाढ़ से 'जलजला'

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 22, 2023, 02:04 PM IST

Climate Change in World: हिंदुस्तान के पहाड़ी इलाकों में बारिश-बाढ़ के सितम के बाद कई जगह भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिलीं, जबकि मैदानी इलाकों में जल स्तर बढ़ने और फ्लैश फ्लड्स के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : AP

Climate Change in World: जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग शुरुआत से ही समूचे संसार के लिए बड़ा और अहम मुद्दा रहे हैं, पर हाल-फिलहाल के बरसों में मौसमी असंतुलन ने सबका ध्यान अपनी ओर तेजी से गहराती चिंता के रूप में खींचा है। यही वजह है कि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस संदर्भ में दुनिया के लिए खतरे की घंटी बज रही है। चूंकि, धरती के इस बैलेंस के बिगड़ने के चलते न सिर्फ अपने भारत बल्कि विश्व भर के कई बड़े मुल्कों पर कड़ा असर पड़ा है। यही वजह है कि कुछ जगह तो इमरजेंसी सरीखे हालात पनप आए हैं।

जो यूरोप ठंड के लिए जाना जाता था, वह भी इस मौसम संबंधी असंतुलन का शिकार हुआ और सूरज की गर्म तपिश में झुलसा। यही नहीं, यूरोप में एक साल में छह फीसदी ग्लेशियर भी पिघले। इटली में तापमान 45 के पार रिकॉर्ड किया गया तो दक्षिण कोरिया में बाढ़ से 50 मौतें हो गईं। ग्रीस में बढ़ते तापमान से जंगलों में आग ने थमने का नाम लिया, जिसकी वजह से हाईवे बंद करने पड़े।

Italy

इटली के मिलान में भीषण गर्मी के बीच छाता लेकर जाती महिला।

वहीं, अमेरिका में भी तापमान 50 डिग्री के पार दर्ज किया गया। अपने इंडिया के विभिन्न हिस्सों में जुलाई की शुरुआत में बारिश के बाद आने वाले फ्लैश फ्लड से हाहाकार मचा।

Spain

स्पेन के मैड्रिड शहर में चिलचिलाती गर्मी के बीच पब्लिक फाउंटेन टैप से पानी पीते हुए एक लड़की।

उटपटांग मौसम पर क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

पिछले कुछ सालों में मौसम ने इस कदर उटपटांग रूप लिया है कि अगर गर्मी पड़ती है तो वह इतनी अधिक होती कि सहन करना मुश्किल हो जाता है, जबकि सर्दी में हांड़ कंपाऊ ठंड छक्के छुड़ा देती है। यही नहीं, गर्मी के मौसम में एकदम से बारिश और बरसात के मौसम में सूखा पड़ने की घटनाओं ने भी इंसान को हाल-फिलहाल में चौंकाया है। आम होती जा रही प्राकृतिक आपदाओं के खतरे के बीच समुद्र का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। आशंका है कि साल 2025 तक आर्कटिक महासागर की बर्फ नहीं बचेगी।
Iran

इरान की राजधानी तेहरान के Tangeh Vashi कैनयन में ठंडे पानी के बीच आनंद लेते हुए लोग।

साइंटिस्ट की मानें तो जलवायु परिवर्तन के चलते आने वाले समय में एक्स्ट्रीम वेदर इवेंट्स (मौसम संबंधी बड़ी घटनाएं) बढ़ सकती हैं। चेताते हुए उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में धरती उस स्थिति में पहुंच जाएगी, जिसके बाद पृथ्वी को हुए नुकसान को फिर से ठीक करना बेहद नामुमकिन हो जाएगा। संयुक्त राष्ट् (यूएन) भी जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया को सावधान कर चुका है और कह चुका है कि यह संकट किसी टाइम बम जैसा है और अभी भी हमारे पास इससे निपटने का समय है। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस बोले थे कि मानवता गंभीर खतरे में है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'हां, हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई...' होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर ईरान ने बंद कमरे में मानी गलती- अमेरिका का सनसनीखेज दावा

'हां, हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई...' होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर ईरान ने बंद कमरे में मानी गलती- अमेरिका का सनसनीखेज दावा

'मैंने पहले ही आदेश दे दिया है...', अगर ईरान ने की ट्रंप की हत्या तो क्या होगा अंजाम? अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद ही किया खुलासा

'मैंने पहले ही आदेश दे दिया है...', अगर ईरान ने की ट्रंप की हत्या तो क्या होगा अंजाम? अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद ही किया खुलासा

Bahamas Plane Crash: बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की मौत; फ्लेमिंगो एयर की सभी उड़ानों पर लगी रोक

Bahamas Plane Crash: बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की मौत; फ्लेमिंगो एयर की सभी उड़ानों पर लगी रोक

क्रिस्टोफर लक्सन के साथ PM मोदी ने की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता, बोले- भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिली नई ऊर्जा

क्रिस्टोफर लक्सन के साथ PM मोदी ने की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता, बोले- भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिली नई ऊर्जा

'सीजफायर अब खत्म!' ट्रम्प के ऐलान के बाद खाड़ी में भड़की युद्ध की चिंगारी; होर्मुज को लेकर अमेरिका ने ईरान के सामने रखी बड़ी शर्त

'सीजफायर अब खत्म!' ट्रम्प के ऐलान के बाद खाड़ी में भड़की युद्ध की चिंगारी; होर्मुज को लेकर अमेरिका ने ईरान के सामने रखी बड़ी शर्त