चीनी सेना ने यूएवी और रोबोट डॉग्स के साथ किया परमाणु, जैविक और रासायनिक सैन्य अभ्यास, क्या है मंसूबा?

सीसीटीवी ने गुरुवार को अभ्यास के स्थान का खुलासा किए बिना बताया कि अभ्यास में मानव रहित हवाई यान, रोबोट कुत्तों और विस्फोटक आयुध निपटान रोबोट की तैनाती की गई थी।

Chinese military Nuclear-Chemical Defence Drills: चीन की सेना ने यूएवी, रोबोट कुत्तों और विस्फोटक आयुध निपटान रोबोट का उपयोग करके परमाणु, जैविक और रसायनिक अभ्यास किया है। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की 73वीं ग्रुप आर्मी से जुड़ी एक ब्रिगेड ने हाल में अपने व्यापक प्रशिक्षण मैदान में परमाणु, जैविक और रसायनिक (एनबीसी) रक्षा और आपातकालीन बचाव अभ्यास किया था।

china army

चीनी सेना ने किया परमाणु युद्ध अभ्यास (File photo)

यूएवी और रोबोट कुत्तों का इस्तेमाल

सरकार के स्वामित्व वाले सीसीटीवी ने गुरुवार को अभ्यास के स्थान का खुलासा किए बिना बताया कि अभ्यास में मानव रहित हवाई यान (यूएवी), रोबोट कुत्तों और विस्फोटक आयुध निपटान रोबोट की तैनाती की गई थी। सरकारी ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिगेड ने प्रौद्योगिकी और नेटवर्क प्रणालियों को एकीकृत करने वाली प्रशिक्षण विधियों को अंजाम दिया।

End of Feed