ऑपरेशन सिंदूर के बीच भारतीय राजदूत से मिले चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारी, जानें क्या कुछ हुई बात?

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के मध्य हालिया सैन्य टकराव के बीच चीन के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं एशिया मामलों के प्रभारी लियू जिनसोंग ने बीजिंग में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत से मुलाकात की। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई की सुबह 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए।

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के मध्य हालिया सैन्य टकराव के बीच चीन के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं एशिया मामलों के प्रभारी लियू जिनसोंग ने यहां भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों तथा साझा हितों के मुद्दे पर विचारों का आदान-प्रदान किया। चीनी विदेश मंत्रालय के एशिया मामलों के विभाग के महानिदेशक लियू ने सोमवार को रावत से मुलाकात की। मंत्रालय की ओर से जारी एक संक्षिप्त प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

India China Relations

भारतीय राजदूत से मिले चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई की सुबह 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। छह मई की देर रात को भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई पर पलटवार करते हुए पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले के प्रयास किये।

End of Feed